14 | shaam

• १४ | शाम •

चले आना एक शाम,
साथ में लाना ढेर सारा आराम।
मिलूंगा वहीं,
जहां हमारे रास्ते हुए थे अलग ।

चले आना एक शाम,
साथ में लाना अपनी जरूरत की टोकरी।
मिलूंगा वहीं,
जहां रोए थे तुम तब ।

चले आना एक शाम,
साथ में लाना अपनी खिलखिलाती हसी।
मिलूंगा वहीं,
जहां पहली टकरार हुई थी ।

चले आना एक शाम,
साथ में लाना अपनी कहानियों का पिटारा ।
मिलूंगा वहीं,
जहां रातें गुजारी थी हमने ।

चले आना एक शाम,
साथ में लाना अपनी खुशियां।
मिलूंगा वहीं,
जहां तन्हाइयों से घुल जाता हूं ।

चले आना एक शाम,
साथ में सिर्फ खुद को लाना ।
मिलूंगा वहीं,
जहां रोज़ तुम्हारी यादों से सिमटता हूं ।

- 5th September, 2024.

Bạn đang đọc truyện trên: AzTruyen.Top