05 | dafan

• ०५ | दफन


पसंद न थे जो शब्द उससे,
मेने दफन कर दिए उन्हें कफन में ।

पसंद न थे जो रंग उससे,
मेने दफन कर दिए उन्हें कफन में ।

जो छेड़ा हुआ सुर बना
उसके आंसुओं का कारण,
मेने दफन कर दिया उन्हें कफन में ।

एक छोटी सी उम्मीद से लेकर
उसके बुरे सपनो तक ।
एक बुरे रास्ते से लेकर
उसके आंसु के हर कारण तक ।
मेने सबको दफन कर दिया
एक एक कफन में ।

फिर अब जो वो
मुझसे चिढ़ने लगी,
क्या खुद को भी दफन कर दूं
किसी एक कफन में ?

- 4th August, 2023.

Bạn đang đọc truyện trên: AzTruyen.Top