Chapter 25 - Chandra (part 2)

Hello my dear friends,
Main apki B. Talekar fir present hun naye chapter ke sath.
Shuru karne se main aapko batana chahti hu ki 'chapter 24 (part 3)' main kahani ka kuchh hissa missing tha, jo maine hal hi main edit kiya hai. Isliye is kahani ka pura maza uthane ke liye please chapter 24 (part 3) jakar padhe.
Aapki inconvenience ke liye mafi chahti hun. To chaliye ab quickly shuru karte hai ye kahani. 😄💖

कहानी अब तक: हर बार की तरह आज भी शायद मैं बाकी लोगों के सामने खामोश ही रहता या वहां से चला जाता। लेकिन इस बार अपने बाकी दोस्तों की तरह पलक ने मुझे भी अपनी गतिविधि में शामिल कर ही लिया।

अब आगे...

•°•°•°•°•°•°•°•°•°•°•°•

सुबह 11:45 बजे
दोपहर तक सलोनी और पलक ने अपने सभी काम पूरे कर लिए थे। लंच के बाद सलोनी वापस लौट चुकी थी। और अब वादे के मुताबिक़ मैं कहानी शुरु करने के लिए पलक का इंतज़ार कर रहा था।
सलोनी को बाहर तक छोड़ते ही, "तो अब हम कहानी शुरू करे?" पलक वापस लौट आई। हॉल में सोफा पर बैठते ही पलक ने अपनी डायरी और पेन उठा लिए।
इस कहानी को लेकर उसकी उत्सूखता जाहिर तौर पर साफ़ नज़र आ रही थी। मगर वो अपने आप को रोके हुए थी।
"ठिक तुम्हारी ही तरह निसर्व भी जोगिंदर काका और उनके लोगों की परेशानी की वजह जानना चाहता था।" पलक को देखकर मुस्कुराते हुए मैंने कहा।
मेरी बात सुनते ही पलक चौक गई, जैसे मैंने उसकी कोई चोरी पकड़ ली हो। अपनी बड़ी-बड़ी हैरान आंखों से घूरते हुए उसने मेरी ओर देखते ही शर्माकर अपना सर झुका लिया।

पलक से दूरी कायम रख उसके पास बैठते हुए, "निसर्व के ज़ोर देने पर जोगिंदर काका ने गांव के बारे में बताना शुरू किया।
उन्होंने बताया कि, 'मैं जो केहणे जा रहा हूं वो कोई कहाणी ना से, हुकूम। ये तो म्हारे गांव का खूण से लथपथ वो इतिहास से, हुकूम जिसे याद कर आज भी म्हारे कस्बे की आत्मा कांप जावे से। लगभग सो डेढ़ सो साल पहले की बात से -- राजेस्थाण के जैसलमेर का एक छोटा सा गांव सगरोन की बस्ती, वहां के लोग काफ़ी गरीब और जन-साधारण थे, साब। ज्यादातर लोगों को खेती के अलावा कुछ आता को नी था। पण इसके बावजूद राणा सूर्य भाण सिंह के कारण लोग शांति से जी रहे थे।
उनके राज्य में प्रजा को कोई दुख को नी था। किंतु उणका साला; उद्धम सिंह घना क्रूर और शातिर था। उसणे महाराणी और राणा सा को ऐसे मोहित किया कि राणा सा ने पूरे राज्य की कर व्यवस्था का कार्यभार उन्हें सौंप दिया और उसे कर व्यवस्था का मंत्री बणा दिया। पण उद्धम सिंह ने अपणे स्वार्थ के कारण प्रजा को कर के नाम पर लूटणा शुरू कर दिया।'" मैंने आगे की कहानी की शुरूआत कर दी।
"तो क्या राणा सूर्यभान सिंह ने उसे रोकने के लिए कुछ नहीं किया?" पलक ने अपनी चिंता ज़ाहिर करते हुए सवाल किया।
पलक को देखते ही, "हां, मगर किसी को रोका तो तब जा सकता हैं जब हमें उसकी ख़बर हो।" मैं नैनावती को लेकर अपनी गहरी चिंता के बीच कह गया।
"मतलब!?" पलक मेरी बात से अंजान थी। और उसके लिए यहीं बेहतर था।
"मतलब कि, उद्धम सिंह ने राणा सूर्यभान को इस बात की ख़बर नहीं लगने दी।" बात पलटते हुए, "उसने अपनी पेहचान और सत्ता का इस्तेमाल कर सभी को अपनी तरफ़ कर लिया था और जो लोग उसके साथ नहीं थे वो भी उसके ज़ुल्मो के आगे बेबस थे।" मैंने इसकी दिशा कहानी की ओर मोड़ दी।
"सही समय पर अन्याय के खिलाफ़ आवाज़ न उठाने से अन्याय की जड़े मज़बूत होती जाती है।" मेरा जवाब सुनकर पलक चिंता में पड़ गई। "फिर क्या हुआ?" लेकिन वो आगे की कहानी जानने के लिए उत्सुक थी।
"सही कहा।" पलक की बात ने एक पल के लिए मुझे ख़ामोश कर दिया। मैं उसकी बात से से सहमत था।
कहानी जारी रखते हुए, "जोगिंदर काका ने आगे कहना जारी रखा, 'उद्धम सिंह के ज़ुल्मो से प्रजा काफ़ी दुःखी थी। इस दौरान एक दिन उद्धम सिंह की नज़र राजवैध की बेटी वैदेही पर पड़ी। वैदेही बहोत ही खुबसूरत और सुसिल कण्या थी। उसका लगन पक्का हो गया था। पण उद्धम सिंह किसी भी तरह वैदेही को पाणा चाहतों थो। वो हर बार अलग-अलग तरीकों से वैदेही, उसके पिता और घर वालों पर दबाव डालने की कोशिश करता।
पण राजवैध बहोत ही निष्ठावान थे। उण्हें उद्धम सिंह की असलियत मालूम थी। इसलिए वो जल्द से जल्द वैदेही का विवाह कर देना चाहते थे।
इस दौरान राज्य में ख़बर फैली कि हमारे पास के गांव में लोग रहस्यमय ढंग से मर रहे हैं। एक आदमी जो घर पर अकेला था। उसे अचानक आईने में अपना सर जलता हुआ नज़र आया। वो दर्द से पागल हो रहा था। और अंखिरकार इससे छूटकारा पाने के लिए उसने अपने सर को पानी में डुबाए रखा, जिससे उसकी मौत हो गई। एक औरत जिसे खाणा बणाते हुए अचानक अपने शरीर पर ढेरों बिच्छू चलते नज़र आए। वो ये देखकर इतनी घबरा गई कि उन बिच्छू को दूर करने के लिए उसने जलते चूल्हे से अग्नि उठा ली और उन बिच्छू को दूर करते हुए उसने ख़ुद को आग लगा ली। एक पंद्रह साल युवा लड़का जिसे खेलते समय अचानक लगा कि उसके मुंह से सांप निकल रहे हैं, जिससे बचने के लिए उसने पास ही पड़ी कुल्हाड़ी से अपनी जीभ काट ली।
कुछ लोग अचानक पागल हो गए। चीखने चिल्लाने लगे और कुछ ने आत्महत्या कर ली। तो किसी ने अपने परिवार को मार कर ख़ुद को ख़त्म कर लिया। धीरे-धीरे ये हादसे हमारे गांव तक आ गए। हमारा गांव इस आफ़त से तबाह होने लगा। मगर इस दुःख में राहत मिलने की बजाए प्रजा पर एक और आफ़त टूट पड़ी।'" मैं अपनी जगह से उठकर पालक के आसपास चक्कर काटने लगा।

"तो क्या इन हादसों के पीछे उद्धम सिंह था?" पलक आगे की कहानी जानने के लिए बेताब थी और एक पल के लिए उसकी लिखावट थम गई।
"हां। जोगिंदर काका ने बताया कि, 'राजवैध को पता चला कि उनके गांव में जो हादसे हो रहे हैं वो प्राकृतिक नहीं है, बल्कि किसी खतरनाक नशीले पदार्थ का असर है। तब उसकी जांच से पता चला कि उद्धम सिंह कुछ विदेशियों के साथ मिलकर ऐसे नशीले पौधे उगा रहा है, जिसकी विदेश में भारी मांग है। और उन्हीं पौधों से बनने वाली नशीली दवा का परीक्षण करने के लिए उद्धम सिंहणे वो दवा गांव के लोगों के खाणे में मिला दी थी, जिस वजह से गांव के लोग ऐसी भयाणक मौत मर रहे थे। साथ ही राजवैधणे मालूम पड़ा कि वैदेही के उसे ठुकराने कारण उद्धम सिंह ने बदला लेणे के वास्ते उनके गांव में भी उसी नशीले पदार्थ का उपयोग किया है। जिससे जिस गांव की लड़की ने उसे ठुकराया वो गांव तबाह हो जाए और साथ ही उसका परीक्षण भी पुरा हो जाए। राजवैध इस षड़यंत्र की सूचना राणा सूर्यभान सिंह को देने ही वाले थे कि इस बात की भणक उद्धम सिंह ने लग गई। तब उसणे रातों-रात हमारे गांव पर आक्रमण कर दिया। जीण लोगों ने उसका विरोध किया वो मौत के घाट उतार दिए गए। कई लोगों के घर तबाह कर दिए। उनके पूरे परिवार को बेरहमी से मार दिया गया। कुछ लोगो ने बचकर भागने की कोशिश की मगर उनके सर धड़ से अलग कर दिए गए। कहते है कि वो बरसाती रात बहोत भयाणक थी। उस रात इतना खूण बहा था कि बारिश का पानी भी लाल हो गया था। जहां-तहां खूण से लथपथ लोगों के मृत शरीर पड़े थे। मासूम इंसानों के शरीर से टपकता खूण बादलों से बरसते पानी के साथ मिलकर खूणी बारिश करने लगा था। आक्रमण के दौरान उद्धम सिंह ने वैदेही को उठा लिया। मगर वैदेही ने अपने मान की रक्षा के खातिर पहाड़ी से कूद कर अपने प्राण त्याग दिए। मरने से पहले उसके आंखरी शब्द थे कि, 'एक दिण थारा वास्तविक रूप सबके सामणे आवेगा और तब तक यहां के बादलों से खूण की वर्षा होगी। खूण की ये वर्षा थारे और इस दुनियां वालों को म्हारे और उन सभी बेगुनाह लोगों की निर्मम हत्या को भूलणे नहीं देगी, जिन्हें तुने मारा है। तु भी उसी तरह तड़प-तड़प कर मरेगा, जिस तरह तूणे यहां की मासूम प्रजा को तड़पाया है।' उसके बाद उसने पहाड़ी की चोटी से छलांग लगा दी। उसकी वो दर्दनाक चीख इस रेगिस्तान में गूंज उठी। उसकी चीख ने गांव के सभी लोगों के दिल दहला दिए।" कहानी कहते हुए मैं इसमें पूरी तरह डूब गया। एक पल के लिए जैसे इन सभी घटनाओं की जीती जागती तस्वीरें मेरी आंखों के सामने से गुजर गई। और मैं काफ़ी परेशान हो गया।

"लेकिन उसने ऐसा क्यों किया!? वैदेही को ऐसा नहीं करना चाहिए था।" कहानी के बीच अचानक पलक की उदासीन आवाज़ मेरे कानों में पड़ी और चक्कर काटते हुए मैंने मुड़कर उसकी तरफ़ देखा।
पलक के चेहरे पर गहरी उदासी छाई थी। बिल्कुल मेरी तरह वो भी पूरी तरह कहानी की दुनियां में खोती जा रही थी। मैंने देखा कि अपनी चिंता और सोच में उलझकर उसके हाथ भी कागज़ पर चलना भूल गए थे।
"क्या मतलब?" मैं पलक के पास गया और उसका ध्यान बटाने के लिए उसके पास सोफा पर बैठ गया।
धीरे से नज़रे उठाकर मेरी ओर देखते ही, "मेरा मतलब, ये सच है कि उद्धम सिंह ने उस पर और गांव वालों पर काफ़ी झूल्म किए। लेकिन वैदेही को इसकी सज़ा पुरे गांव को नहीं देनी चाहिए थी। आंखिकार गांव वालों ने उसका क्या बिगाड़ा था?!" पलक इन घटनाओं को लेकर काफ़ी परेशान हो गई थी। और उसकी आंखों में नमी उतर आई।
पलक की ओर फिक्रमंद होकर देखते हुए, "किसने किस पर झूल्म किए ये तो समय ही बताएगा। लेकिन कहानी जारी रखने से पहले मैं जानना चाहता हूं कि क्या तुम आगे की कहानी सुनने के लिए तैयार हो?" मैंने आहिस्ता से सवाल किया।

आगे जारी...

•×•×•×•×•×ווווו×

आंखिरकर चंद्र ने अपनी अंतिम कहानी की शुरूआत कर दी। और इसमें जल्द ही आने वाले है कई नए चौकाने वाले ट्विस्ट और टर्न्स। उम्मीद करती हूं कि आपको ये भाग पसंद आया होगा। अपना प्यार, कॉमेंट और लाइक यहां पर ज़रूर दे। हर बार आपके फीडबैक मेरे लिए टॉनिक है। और हां, अगला भाग 31 दिसंबर 2022 को प्रकाशित होगा।
तब तक सब्र रखें और साथ ही मेरी लेटेस्ट नोवेला 'My Dance Partner' के मेरी सभी नोवेल्स पढ़ते रहिए। मेरी सभी नोवेल्स एमेजॉन पर अवेलेबल है। जिसकी लिंक आपको मेरे प्रोफाईल डिस्क्रिप्शन में मिल जायेगी। ☺️

अगले अपडेट तक टेक कैर! सायोनारा...! 👋🏻💖
Keep Reading, Keep Wattpading.! 🤟🏻

Feel the music while reading this chapter...

Bạn đang đọc truyện trên: AzTruyen.Top